फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों व गांवों में ही होगी अब शुगर, बीपी समेत कई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस पहली मेडिकल मोबाइल वैन की सौगात मिली। इस मोबाइल वैन में तैनात चिकित्सक व कर्मचारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ मरीजों की जांच करेंगे, बल्कि उन्हें मौके पर दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य सामान्य जांच भी वैन में उपलब्ध उपकरण के माध्यम से होगी। यह वैन प्रत्येक ब्लॉक में 12-12 दिन तक भ्रमण करेगी। इस वैन के संचालन से मरीजों को सीएचसी, पीएचसी या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मरीजों को सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन हो रहा है। इन एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी, पीएचसी या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगाना पड़े, इसके लिए गत दिवस शासन से जिले को मेडिकल मोबाइल वैन की सौगात मिली। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस मोबाइल वैन में एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स व एक फार्मासिस्ट तैनात रहेगा। सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक हनुमान ने बताया कि इस वैन में स्टाफ के अलावा जरूरी दवाओं के साथ शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य सामान्य जांच की भी सुविधा है।

बताया कि यह वैन प्रत्येक ब्लॉक में 12-12 दिन रहेगी। गांव-गांव जाएगी, जहां एएनएम व आशा बहुएं सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को वैन तक पहुंचाएंगी। वैन में तैनात चिकित्सक जांच के बाद उनका इलाज करेंगे और मौके पर ही दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। यदि जरूरत पड़ेगी, तो मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। टाइम टेबल बनाया जा रहा है। शीघ्र ही टाइम टेबल के अनुसार ब्लाकों में वैन रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को मिलेगा व्यापक लाभ
शासन से जिले को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस मेडिकल मोबाइल वैन उपलब्ध हुई है। इस वैन में स्टाफ की भी तैनाती की जा चुकी है। टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही संबंधित ब्लाकों के लिए रवाना हो जाएगी। इसका मरीजों को इलाज में व्यापक लाभ मिलेगा। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें