फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हो नई कमेटी का गठन, दूर हो गांधी आश्रम बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नई कमेटी के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित श्री गांधी आश्रम परिसर में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कहा गया कि कर्मचारियों की अरसे से उपेक्षा की जा रही है। नई कमेटी का गठन न होने से संस्था में उत्पादन लगभग ठप पड़ा है। संस्था व कर्मचारियों के हितों को देखते हुए अविलंब नई कमेटी का गठन किया जाए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन



विभिन्न मांगों को लेकर श्री गांधी आश्रम के कर्मचारी आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी आवाज बुलंद करते हुए दिवाकर व शशिभूषण ने कहा कि लंबे समय से नई कमेटी के गठन की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव संस्था पर पड़ रहा है। उत्पादन लगभग पूरी तरह ठप है। उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्रियां भी नहीं उपलब्ध हो रही हैं।


वक्ताओं ने कहा कि जो कमेटी है, वह संस्था के उत्थान व कर्मचारियों के हित को लेकर गंभीर नहीं है। मांग करते हुए कहा गया कि अविलंब नई कमेटी का गठन किया जाए, जिससे संस्था में उत्पादन का कार्य तेजी से हो सके। इसके अलावा संस्था में बाहरी लोगों के आवागमन पर भी रोक लगाई जाए। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सत्यराम, शिवकुमार, संतबख्श, रामकेवल, रामनयन, रामचंद्र, राजेंद्र, रमापति, श्यामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें