फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत डीएम आवास के निकट बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम एक ट्रक टांडा की तरफ जा रही था। बताया जाता है कि जब वह डीएम आवास के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक दयाशंकर तिवारी (41) पुत्र जगतनरायन निवासी लौली पोख्ताखान खुंडौर जनपद प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी नागेंद्र प्रताप (32) पुत्र जगदीश गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बेवाना के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी रोहित (25) पुत्र मुन्नालाल बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी विशाल (18) पुत्र विनोद बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत बहरामपुर निवासी वीरू (22) पुत्र बच्चाराम बुधवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

इसी थाना अंतर्गत कमालपुर गांव निवासी सत्यनरायन (55) पुत्र छोटेलाल बुधवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। आलापुर थाना अंतर्गत सतरही गांव निवासी श्रीनाथ (40) पुत्र रामअछैबर बुधवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें