फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाहनों को सीज व चालान करने में अव्वल हुआ प्रदेश में परिवहन महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रदेश में वाहनों को सीज व चालान करने में अव्वल
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। बीत रहे वित्तीय वर्ष में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग का तगड़ा चाबुक चला। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष न सिर्फ 6 गुना अधिक वाहनों का चालान हुआ वरन लगभग दो गुना अधिक जुर्माना भी वसूला गया।



विभाग के अनुसार 60 लाख रुपये जुर्माना वसूलने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष अब तक 1 करोड़ 17 लाख 1 हजार रुपये की वसूली हुई, जबकि 750 वाहनों के चालान करने के लक्ष्य के सापेक्ष 4563 वाहनों का चालान हुआ। कागजों की कमीं होने पर 360 वाहनों को सीज करने का लक्ष्य था, विभाग ने अभियान चलाकर 918 वाहनों को सीज किया। विभाग के अनुसार वाहनों के चालान व सीज करने के मामले में जिले को प्रदेश में पहला स्थान, जबकि जुर्माना वसूली में जिले को प्रदेश में पाचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2018-19 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन ने परिवहन विभाग को लक्ष्य दिया था। अप्रैल से जनवरी तक मिले लक्ष्य के सापेक्ष परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर न सिर्फ लक्ष्य की प्राप्ति की, बल्कि इससे कई गुना अधिक कार्रवाई की।


एआरटीओ कार्यालय के लिपिक प्रवेश कुमार ने बताया कि अप्रैल से जनवरी तक शासन से 750 वाहनों का चालान करने, बिना कागज वाले 360 वाहनों को सीज करने तथा 60 लाख रुपये का जुर्माना वसूले जाने का लक्ष्य दिया था। बताया कि समय समय पर विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में वृहद अभियान चलाकर कार्रवाई की।

बताया कि चलाए गए विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 हजार 563 वाहनों का चालान किया गया। सघन जांच अभियान में 918 वाहन ऐसे मिले, जिनके पास आवश्यक कागजात नहीं थे। बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1 करोड़ 17 लाख 1 हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन



एआरटीओ केएन सिंह ने बताया कि वाहनों के चालान के मामलों में छह गुुना वृद्घि हुई है। चालान और सीज में प्रदेश में पहला स्थान अंबेडकरनगर को मिला है। आगे भी विभाग और मजबूती से यातायात नियमों को सुधारने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें