फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सभासदों ने खोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के विरुद्घ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद के 13 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया है। सभासदों ने मंडलायुक्त समेत नगर विकास सचिव को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने अध्यक्ष पर कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि यदि समय रहते प्रशासन मामले में दखल नहीं देगा तो राजस्व का भी नुकसान होगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त व नगर विकास सचिव को भेजे पत्र में कहा कि गत 29 जनवरी को नगर अध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाई गई। सभासदों को बोर्ड की तरफ से समय से कोई एजेंडा नहीं उपलब्ध कराया गया। इसके चलते उस बैठक का 13 सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। बहिष्कार के बावजूद मनमाने तरीके से अध्यक्ष ने 11 सभासदों की उपस्थिति में तमाम प्रस्ताव को पास किया, जो नियम विरुद्ध है।

सभासदों ने कहा कि विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासद जीशान हैदर, राहतजहां, शायना खातून, फातमा जहरा, एजाज अहमद, रजिया खातून, शब्बीर हुसैन, रमेश कुमार, मनभवता, सगीरा खातून, सरिता, शमा परवीन व अब्दुल रब ने शासन प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है, और पूरी पारदर्शिता के साथ विकास के कार्य कराए जाने की मांग की है। उधर नगर पालिका अध्यक्ष फरजाना खातून का कहना है कि कुछ लोग बेवजह की साजिश कर रहे हैं। वह सभी को साथ लेकर पारदर्शिता के साथ नगर का विकास सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें