फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख किसानों को खुशखबरी, सम्मान निधि से मिलेंगे 25 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा लाख कृषकों को मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के सवा लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर से उनके खाते में किसान सम्मान निधि की दो दो हजार रुपये की पहली किस्त भेजने की घोषणा करेंगे। इन किसानों के खाते में अगले कुछ दिनों में ही लगभग 25 करोड़ रुपये की रकम पहुंच जाएगी। प्रशासन ने इससे जुड़ी सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर लीं। फीडिंग आदि में जो गड़बड़ियां थीं, उसे शुक्रवार को ही दिनभर हुई माथापच्ची के बाद दुरुस्त कर दिया गया था। प्रशासन ने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए जिला मुख्यालय के लोहिया भवन आडिटोरियम के साथ ही तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी प्रबंध किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी रविवार को गोरखपुर से किसान सम्मान निधि की बाकायदा शुरुआत करेंगे। इसमें किसानों के खाते में निधि की पहली किस्त दो दो हजार रुपये भेजी जाएगी। योजना के लिए जिले में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, जिसे पूरा कर लिया गया है। दो हेक्टेअर भूमि वाले कुल 3 लाख 52 हजार किसानों में से प्रशासन ने कुल लगभग डेढ़ लाख किसानों की डाटा फीडिंग कर शासन को भेजा था। विभिन्न स्तरों पर हुई स्क्रीनिंग आदि के बाद 1 लाख 24 हजार 808 किसानों का नाम तय हुआ। इनकी बाकायदा फीडिंग कर ली गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बार फिर से शासन से निर्देश आया कि तमाम किसानों की फीडिंग में कुछ गड़बड़ियां हैं। इन्हें शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया गया। शनिवार को डीएम सुरेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एक बार फिर से योजना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। तय पाया गया कि लगभग सवा लाख किसानों को योजना का लाभ मिलेगा, जिनके खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण का लाभ किसानों को दिलाने के लिए प्रशासन ने लोहिया भवन के साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों पर विशेष प्रबंध किए हैं। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उपकृषि निदेशक रामदत्त बागला ने बताया कि सवा लाख किसानों की फीडिंग हो चुकी है। इनमें से कितने खातों में रविवार को पैसा जाएगा, यह तो अभी नहीं जानकारी हो पाई है, लेकिन ऐसे सभी खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपये की दर से जल्द ही रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें