फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आन्दोलन को तोगड़िया ने दिया धार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के आन्दोलन को तोगड़िया ने दिया धार
विज्ञापन


टांडा (अंबेडकरनगर)। एनएच निर्माण से प्रभावित किसानों के मुआवजे की राशि बढ़वाने को लेकर चल रहे आन्दोलन को धार देने शुक्रवार को हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को हकीमपुर बाग पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे हिंदूवादी नेता ने किसानों के बीच कहा कि किसानों की जमीन व फसल का मूल्य सरकार तय करे, अब यह नहीं चलेगा।

गौरतलब है कि टांडा तहसील से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित किसानों ने अधिग्रहीत भूमि के बदले मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है। उनका कहना है कि आजमगढ़ में किसानों को ज्यादा मुआवजा दिया गया, जबकि अंबेडकरनगर में कम। इसी मांग को लेकर किसान लंबे समय से धरना दे रहे। आंदोलित किसानों के समर्थन में पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अब यह नहीं चलेगा कि जमीन व फसल किसान की, लेकिन दाम सरकार तय करे। किसानों को ही अपनी फसल व जमीन का दाम तय करने का अधिकार देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मांगों को लेकर आगामी दिनों में लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा, जिसमें जिले के भी किसानों को बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं शासन से कहा कि किसानों के उत्पीड़न की बजाए उन्हें उनका हक दिया जाए। किसानों को उनका हक किसी को अपनी जेब से नहीं देना है। इस मौके पर किसान नेता परशुराम पटेल, अविनाश, विनय कुमार वर्मा, रणजीत वर्मा, रामसागर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें