फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से अंधेरे में 1500 की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से अंधेरे में 1500 की आबादी
विज्ञापन


महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय उपकेंद्र से जुड़े सिलावट गांव की लगभग 1500 की आबादी सोमवार से अंधेरे में हैं। गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज करायी, लेकिन अब तक विभागीय अधिकारी कर्मचारी ट्रांसफार्मर की सुध नहीं ले सके हैं। ग्राम पंचायत में करीब 25 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं ऐसे हैं, जो बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है।

बताते चलें कि महरुआ उपकेन्द्र स जुड़े सिलावट गांव में ग्रामीणों को आपूर्ति मुहैया कराने के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 1500 की आबादी को आपूर्ति का लाभ मिलता है। गत सोमवार को अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे बदलने की की सूचना उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। तीन दिन का समय बीत गया, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी ट्रांसफार्मर की सुध लेने नहीं पहुंच सका है। गांव निवासी पारसनाथ सिंह, रामगोपाल मौर्य व रूद्रप्रताप सिंह का कहना है कि क्षमता कम होने के चलते ट्रांसफार्मर अक्सर फुंकता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लम्बे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि करने की मांग की जा रही है। परन्तु जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते ही इसका खामियाजा अक्सर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। उपभोक्ता अशोक कुमार व जगदीश प्रसाद मौर्य आदि ने अधिकारियों से अविलंब ट्रांसफार्मर बदलाए जाने की मांग की है। कहा कि गांव में 25 से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में विद्युत आपूर्ति न आने से उन्हें परीक्षा तैयारियों में खासी दिक्कत हो रही है। अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें