फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोकना होगा पर्यावरण प्रदूषण 18-15-20

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छे पर्यावरण का होना जरूरी है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करना चाहिए। जब पर्यावरण बेहतर होगा, तभी सभी निरोगित जीवन जी सकते हैं। छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ पौधरोपण को बढ़ावा देने में मदद करें, बल्कि वृक्षों के कटान को भी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतरी होगी, तभी समाज में खुशहाली आएगी। मंगलवार को भी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसएस शिविर के जरिए छात्र-छात्राओं को समाज व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



राम समुझ सूरसती पीजी कॉलेज रतनपुर में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन प्रबंधक लक्ष्मीचन्द्र खरवार ने कहा कि पर्यावरण बेहतरी के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इसके लिए सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया।


चीफ प्रॉक्टर डॉ. राहुल मिश्र ने भी छात्र-छात्राओं से शिविर में मिल रही सीख को आमजन तक पहुंचाने की सलाह दी। इससे पूर्व बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने जागरूकता रैली को रवाना किया। इस मौके पर माण्डवी तिवारी, उर्मिला, पूजा, प्रिया, राहुल यादव व शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार देव इन्द्रावती महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि सशक्त समाज व देश के लिए नागरिकों का शिक्षित व स्वस्थ होना जरूरी है। शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि देश का प्रत्येक युवा जागरूक व शिक्षित हो। इस मौके पर गुलाब पाण्डेय, राहुल वर्मा, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


उधर, बाबा रामनाथ स्मारक महाविद्यालय बिहामदपुर आशापार में शिविर के दौरान शिविरार्थी छात्राओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विभिन्न विषयों पर आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रबंधक मुन्नर यादव, कार्यक्रमाधिकारी राहुल यादव, योगेन्द्र यादव, उमाकांत त्रिपाठी व जगदंबा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें