वाहन की टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौत
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव के निकट बाइक सवार अधेड़ को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हंसवर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव निवासी मोहम्मद सलाहुद्दीन (55) पुत्र ममोहम्मद हनीफ मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। गांव के निकट उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी राजेश (35) पुत्र वीरप्रसाद मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी दिलीप (35) पुत्र मुन्नीलाल बुधवार सुबह बाइक से बस स्टेशन की तरफ जाते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। शहजादपुर का ही निवासी विकास (18) पुत्र राममिलन बुधवार सुबह पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी शहाबुद्दीन (20) पुत्र इसराईल मंगलवार देर शाम बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।