फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत से लटकता मिला महिला का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में लटका मिला महिला का शव, सनसनी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर के संग्रामपुर गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक महिला का शव घर के कमरे में छत से लटका मिला। इसकी सूचना पर इलाके में फैल गई। घरवालों के अनुसार, महिला ने आत्महत्या की है। इससे पहले कि ससुरालीजन उसका अंतिम संस्कार करते, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संग्रामपुर गांव निवासिनी पूजा राजभर (22) पत्नी रोहित शनिवार देर शाम अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य कमरे के सामने से गुजरे, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कमरे की छत से पूजा का शव रस्सी के माध्यम से लटक रहा था। जानकारी होते ही कुछ देर में इर्दगिर्द के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिवारीजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचित किए बगैर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी परिवारीजनों ने शुरू कर दिया। इसी बीच ककड़डिला गांव से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी जानकारी होते ही संग्रामपुर पहुंच गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पूजा की शादी एक वर्ष पहले रोहित के साथ हुई थी। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी होगी। कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें