फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल युवक की मौत
विज्ञापन


भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के चनहा चौराहे पर बदमाशों द्वारा शुक्रवार रात की गई एक युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद लोगों के बीच यह जानकारी तेजी से फैली कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि परिवारीजनों ने लेनदेन के मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उधर पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भीटी थाना अन्तर्गत उमरावां गांव निवासी रामअवतार जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील में राजस्व कर्मचारी है। शुक्रवार अपराह्न उसने घर पर फोन किया कि वह घर आ रहा है। गोशाईगंज से उसे रिसीव कर लिया जाए। घरवालों के अनुसार इस पर उसका पुत्र सुनील कुमार (30) शाम पांच बाइक से अपने पिता को लेने के लिए गोशाईगंज रवाना हुआ।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह भीटी थाना अंतर्गत चनहा चौराहा के निकट पहुंचा, तो इसी बीच ओवरटेक करते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और हमला बोलते हुए पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। बाइक कुछ दूर आगे जाकर मिली। स्थानीय लोगों को लगा कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है।

इस बीच मौके पर पहुंचे इर्दगिर्द के लोगों की सूचना पर डायल सेवा पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। बेहोशी की दशा में उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घर पर मिली छोटी बहन पूजा ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न सुनील के मोबाइल पर फोन आया था। कुछ लेनदेन की बात हो रही थी। चेक देने की बात कहकर वह बाइक से पिता को लेने गोशाईगंज चला गया। रास्ते में ही यह घटना हो गई। उसने भाई की हत्या का आरोप लगाया। उधर एसओ वंशराज पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें