फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की लागत से सुधरेगी आजमगढ़ मार्ग की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से आजमगढ़ मुख्य मार्ग को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने साढ़े तीन करोड़ रुपये निर्गत किए हैं। इस रकम से नगर के पटेलनगर से कुर्कीबाजार तक लगभग साढ़े छह किमी लंबाई में सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसमें लगभग 30 मिमी ऊंचाई तक गिट्टी व तारकोल का मिश्रण डाला जा रहा है। इस मार्ग की मरम्मत होने से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 50 हजार यात्रियों को आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



आम लोगों को आवागमन में मुश्किलों से बचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार न सिर्फ बड़े पैमाने पर अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण करा रही हैं, बल्कि क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त भी करा रही है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में भी सड़कों का जाल फैलाया गया है।


इसी क्रम में अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा से कुर्कीबाजार तक लगभग साढ़े छह किमी लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है। बताते चलें कि अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पटेलनगर से कुर्कीबाजार तक की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन



नवीनीकरण योजना के तहत संबंधित सड़क के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव बीते दिनों प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा था। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से संबंधित सड़क की मरम्मत की शासन से हरी झंडी मिलने के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने सूर्या कांस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से सड़क को दुरुस्त कराना प्रारंभ कर दिया है।


अवर अभियंता एसके सिंह ने बताया कि मरम्मत में सड़क की मोटाई 30 मिमी बढ़ाई गई है। नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे संबंधित सड़क से गुजरने वाले लगभग 50 हजार यात्रियों को का आवागमन आसान हो जाएगा।


शीघ्र पूरा होगा कार्य
अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा से कुर्कीबाजार तक साढ़े छह किमी लंबी सड़क की साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य हो रहा है। इसे जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इसका लाभ इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

- एसके लाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें