फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक अधिकारियों पर लटकी स्थानान्तरण की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अफसरों व 25 कर्मचारियों पर स्थानांतरण की तलवार
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से जमे 20 से अधिक अधिकारियों पर स्थानांतरण की तलवार लटक गई है। इसके अलावा 25 से अधिक कर्मचारी भी ऐसे हैं, जिन्होंने न सिर्फ 2017 विधानसभा चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाई थी, बल्कि जिले में तीन वर्ष से अधिक समय गुजार चुके हैं। निर्देशानुसार 28 फरवरी तक ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि 28 फरवरी तक ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जो एक ही जनपद में तीन वर्ष से अधिक समय से जमे हुए हैं। इसके अलावा उन अधिकारियों को तबादला कर लेने का निर्देश दिया, जिन्होंने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले के ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जो लंबे समय से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं। जिले में 20 से अधिक ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने या तो बीते विधानसभा चुनाव में भी जिले में ड्यूटी की थी या फिर तीन वर्ष से अधिक समय से जिले में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन अफसरों का हो सकता तबादला
इनमें एडीएम गिरिजेश त्यागी, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी धर्मराज सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार, डीआईओएस विनोद सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जगन्नाथ पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेंद्रचंद्र द्विवेदी, डीएफओ गंगाप्रसाद, जिला निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल, बीडीओ राजीव कुमार व सविता सिंह, सीओ धर्मेंद्र सचान, अमरबहादुर व केके मिश्र आदि शामिल हैं। इनके अलावा 25 से अधिक ऐसे कर्मचारी भी ऐसे हैं, जिन्होंने न सिर्फ 2017 में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी, बल्कि तीन वर्ष से अधिक समय से डटे हुुए हैं।

आयोग के निर्देशों का होगा पालन
स्थानांतरण शासन की प्रक्रिया है। इस मामले में आयोग या शासन की तरफ से जो भी निर्देश जारी होंगे, उनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। -सुरेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें