फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे के भीतर युवक व महिला का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह घंटे में तीन लाशें मिलने से सनसनी
विज्ञापन


केदारनगर (अंबेडकरनगर)। बारह घंटे में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लाशें मिली। लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना कर पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इल्तिफातगंज निवासी महावीर ने शनिवार मध्यरात्रि करीब पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के ऊपरी भाग में किराए पर रहे दंपती दीप्ति व वरुण आपस में झगड़ रहे हैं। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। चारपाई के बगल भूमि पर दीप्ति (32) का शव पड़ा हुआ था, जबकि वरुण कमरे से नदारद था।
विज्ञापन


पुलिस ने अयोध्या जनपद के जलवान का पूरा में रह रहे दीप्ति के मायके वालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व दीप्ति का विवाह जावलान का पूरा में ही परिवारीजनों ने किया था। विवाह के कुछ ही दिन बाद वह पति को छोड़कर लखनऊ चली गई। वहां उसका संपर्क इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत हरिनाथपुर गांव निवासी वरुण सिंह से हुआ।

दोनों ने विवाह कर लिया। लगभग ढाई माह पूर्व दोनों गांव पहुंचे। पिता ने उन्हें रखने से इंकार किया, तो वे इल्तिफातगंज में अकबरपुर रोड पर किराए के मकान में रहने लगे। बताया कि मृतका के पिता ने मौत होने की जानकारी लिखित तौर पर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इसके बाद ही यदि केस दर्ज करने की जरूरत हुई, तो समुचित धाराओं में दर्ज किया जाएगा।

वहीं, इसी थाना अंतर्गत महावत का पूरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी मटरू (40) का शव घर के बाहरी बरामदे में चारपाई के निकट भूमि पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि रविवार सुबह गांव के कुछ लोग घर के सामने से गुजरे, तो बरामदे में चारपाई के निकट मटरू को बेहोश पाया। उन्होंने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच मटरू के घरवाले भी बाहर निकले। उन्होंने निकट जाकर देखा, तो उसे मृत पाया। परिवारीजन बगैर पुलिस को सूचित किए शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घरवालों ने पूछताछ में जानकारी दी कि मटरू नशे का आदी था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र में लालापुर गांव के कुछ ग्रामीण रविवार दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में एक महिला का शव उतरा रहा था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच पहुंचे गांव निवासी नितराम वर्मा शव की पहचान अपनी मां रेशमादेवी (50) के रूप में की। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ वीरेंद्र राय ने बताया कि नितराम की तहरीर पर गत 25 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर में कहा गया था कि गत 21 जनवरी को उसकी मां रेशमादेवी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो पुत्र नितराम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें