फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने रेलकर्मी से लूटे 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर रेलकर्मी से दिनदहाड़े लूटे 10 हजार
विज्ञापन


आलापुर (अंबेडकरनगर)। सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार दिन में रामनगर बाजार में ही रेलवे कर्मचारी से असलहे के बल पर 10 हजार नगदी लूट लिया। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, और घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

घटना आलापुर थाना क्षेत्र की स्थानीय बाजार रामनगर की है। बुधवार दोपहर करीब बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से थाना क्षेत्र के मकरही गांव निवासी रेलवे कर्मचारी संजय यादव पैसा निकालने पहुंचे थे। 10 हजार रुपये की निकासी की और शाखा से बाहर निकले। इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे। बातों में उन्हें उलझाकर शाखा से कुछ दूर स्थित एक सुनसान गली के पास ले गए।
विज्ञापन


संजय के मुताबिक इसी बीच एक बदमाश ने उन पर असलहा लगा दिया, और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से वह भयभीत हो गए। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उनके जेब में मौजूद 10 हजार रुपये व एटीएम कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात भी निकाल लिए। धमकाया कि यदि शोर मचाओगे तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना आलापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और घेराबंदी शुरू की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया गया है। थाने के उपनिरीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें