फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महायज्ञ में निष्पक्ष मतदान की आहुति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। भारतवर्ष एक लोकतांत्रिक देश है। बेहतर लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण ही देश विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। यहां प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में भारत के सभी नागरिकों को मतदान रूपी भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह विचार लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आलापुर सत्यपाल प्रजापति ने मंगलवार को प्रकट किया। मुख्य अतिथि ने मतदान को महादान बताते हुए युवाओं एवं आम नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कहा कि अच्छे लोगों को चुनने से अच्छी सरकारें बनती हैं। ऐसे लोगों के कार्यों से देश प्रदेश का विकास होता है।


विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह ने युवाओं को अनुशासन की सीख दी। कहा कि युवाओं के ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है, उन्हें सदैव अपनी भूमिका को लेकर सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के प्राचार्य डॉ जेबी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की दशा एवं दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



उन्होंने महाविद्यालय में अनुशासन व छात्र छात्राओं की भागीदारी की सराहना की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विजय प्रताप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। छात्रा समीक्षा श्रीवास्तव व प्रियंका वर्मा ने राजनीति पर व्यंग्य आधारित मंचन किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने भव्य रंगोली बनायी, और जागरूकता रैली भी निकाली, जिसने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकाधिक मतदान का आह्वान किया।


कार्यक्रम में शिक्षक नेता रामचरन सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉ अखिलेश सिंह, डॉ अरुण श्रीवास्तव, मनोज सिंह, दिलीप वर्मा व ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर एक दिन पहले महर्षि योगिराज देवरहवा बाबा पीजी कालेज तेंदुआईकला में भी जागरूकता शिविर को मुख्य अतिथि के तौर पर नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने संबोधित किया। छात्रा श्रद्धा मिश्रा ने मतदान के महत्व व युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। छात्रा अंजना चौहान, अंजली वर्मा, पूनम, बिंदू सिंह, आंचल त्रिपाठी, अनीता, आकांक्षा त्रिपाठी, आकांक्षा मिश्रा, राधा मौर्या आदि ने भव्य रंगोली तैयार किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्रवक्ता चंद्रप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दिलीप शुक्ल ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, रमेश मिश्र, चांदनी मौर्या, लालमणि मौर्य व जियालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें