फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्राथमिकता पर मिलेगी गन्ना पर्ची, होगी पूरी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय में विशेष शिविर लगा। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। किसानों को आश्वस्त किया गया कि उनके गन्ने की पूरी खरीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। प्राथमिकता से गन्ना पर्ची दी जाएगी।
विज्ञापन



बीते दिनों डीएम सुरेश कुमार ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे गन्ना किसानों की समस्याओं का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके लिए दो दिन का विशेष शिविर लगाएं। इसी क्रम में मंगलवार को दो दिनी शिविर का शुभारंभ गन्ना समिति कार्यालय परिसर में हुआ।


जिला गन्ना अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों, गन्ना विकास निरीक्षकों एवं गन्ना पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किसानों की समस्याओं व उनकी जिज्ञासा के बारे में वार्ता हुई। किसानों की जो भी समस्याएं थीं, उन्हें सूचीबद्ध किया गया। मुख्यत: पर्ची को लेकर ही किसानों को दिक्कत थी।
विज्ञापन



उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसानों के गन्ने की पूरी खरीद होगी। गन्ना अधिकारी ने बताया कि बेसिक कोटा के अनुसार लगभग 35 हजार किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं। मिल की अधिकतम पेराई क्षमता 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। ऐसे में औसतन 1600 पर्चियां प्रतिदिन तौल हेतु निर्गत हो पाती हैं। इससे पर्ची मिलने में थोड़ा अधिक समय लग जाता है।


चीनी मिल के बेसिक कोटे में लगभग 16 लाख क्विंटल पेड़ी गन्ना आपूर्ति हेतु उपलब्ध है। फरवरी के प्रथम सप्ताह के बाद पौध गन्ने की भी आपूर्ति सीमित मात्रा में शुरू कर दी जाएगी। पेड़ी गन्ना पूरी तरह समाप्त होने के पश्चात संपूर्ण आपूर्ति पौध गन्ने से ही होगी। बताया कि पेराई हेतु उपलब्ध बेसिक कोटे के आधार पर माना जा सकता है कि मई तक चीनी मिल में पेराई का कार्य होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें