फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने मारी टक्कर, मासूम समेत चार बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू जीप की टक्कर से मासूम समेत चार घायल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावां बाजार में सोमवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना अंतर्गत मठिया निवासी अजय चौरसिया (19) पुत्र फूलचंद्र सोमवार सुबह नीलम (30) पत्नी दिनेश, हनी (4) पुत्र नीलम व अंशिका (17) पुत्री फूलचंद्र के साथ एक ही बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। अहिरौली के अन्नावां बाजार पहुंचने पर उधर से गुजर रही बेकाबू जीप ने टक्कर मार दिया। इससे चारों को गंभीर चोटें आईं। वहीं, बेवाना निवासी मनोज (40) पुत्र गंगाराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अहिरौली के कटेहरी निवासी रामफेर (44) पुत्र मनीराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें