फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से होगी अकबरपुर में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 27 से
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिला फुटबाल एसोसियेशन के तत्वावधान में आयोजित स्व दिनेश प्रताप सिंह स्मारक अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जनवरी को होगा। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कालेज परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता की सफलता के लिए आयोजन मंडल ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।

संरक्षक व पूर्व विधायक पवन पांडेय ने शनिवार को पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ अकबरपुर में बैठक की। तैयारियों की समीक्षा की, और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। कहा कि 27 जनवरी से शुुरु होने वाली स्व दिनेश प्रताप सिंह स्मारक अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन 2 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। प्रतियोगिता का सफल बनाने व प्रतिभाग करने पहुंच रही टीमों के खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बीते दिनों आयोजित जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी जगमोहन एकेडमी के नाम से प्रांतीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अरशद खां ने बताया कि प्रतियोगिता में हैदराबाद, पंजाब, उड़ीसा, सिवान, वाराणसी, उत्तराखंड, सहारा लखनऊ की टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्त, देवानंद शर्मा, नवीन जॉन, सभाजीत वर्मा, श्रीराम वर्मा, नाजिम हुसैन व नवीन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें