फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए आसरा योजना से 111 आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ से बने 111 आसरा आवास किए हैंडओवर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। आसरा योजना के तहत जिले के नगर पंचायत इल्तिफातगंज में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से 111 आवास के निर्माण का कार्य पूर्ण कर इन्हें हैंडओवर कर दिया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पक्के आवास में रहने का सपना पूर्ण हो गया। लगभग 35 लाख की लागत 7 अन्य आवासों के निर्माण का कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अनुसार शेष बचे आवासों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि नगरीय क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के आवास में रहने का सपना पूरा करने के लिए वर्ष 2016-17 में प्रदेश सरकार ने आसरा योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत जिले के इल्तिफातगंज नगर पंचायत का चयन शासन स्तर पर हुआ। सर्वे के बाद 118 पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया। 4 लाख 76 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आवास के निर्माण की जिम्मेदारी नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) को सौंपा गया। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए विभाग को शासन से समुचित राशि भी उपलब्ध हो गई।
विज्ञापन


अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज उमेश कुमार ने बताया कि 118 आवास के सापेक्ष 111 आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन आवासों में पात्रों ने रहना भी प्रारंभ कर दिया है। शेष 7 आवासों के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। उसे अंतिम टच दिया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, जिससे उसका लाभ संबंधित पात्रों को मिल सके। कहा कि निर्माण में मानक का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर तकनीकी टीम द्वारा इसकी जांच भी कराई गई। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उस पर तत्काल एक्शन लिया गया।

पात्रों ने जताई खुशी
कीर्ता देवी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनका पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो गया। बीते दिनों ही उनके आवास का निर्माण पूर्ण हुआ है। कहा कि पक्के आवास का लाभ दिलाने सरकार की योजना काफी सराहनीय है। एक अन्य पात्र मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि पक्के आवास में रहने का उनका सपना था। यह सपना सरकार ने पूरा कर दिया। जब उनका नाम चयनित हुआ, तो उसी समय न सिर्फ उनमें, बल्कि परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। बीते दिनों ही आवास का निर्माण पूर्ण हो गया। उनका परिवार आवास में रहने भी लगा है।
विज्ञापन


शेष आवासों का शीघ्र पूरा होगा काम
आसरा योजना के तहत 118 आवास के निर्माण का लक्ष्य था। इसके लिए शासन से 5 करोड़ 62 लाख रुपये उपलब्ध हुए थे। 111 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर इल्तिफातगंज नगर पंचायत को हैंडओवर भी कर दिया गया। शेष 7 आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उसे भी हैंडओवर कर दिया जाएगा। -उमेश कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक सूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें