फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा विकास खंड के मखदूम सराय, हिथुरी दाउदपुर समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम टांडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि लंबे समय से माइनर की साफ-सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस दौरान किसानों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि माइनर की सफाई न होने से उन्हें फसलों की सिंचाई करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन



मंगलवार पूर्वाह्न मखदूमसराय, हिथुरी दाउदपुर, ओदरा, इस्माइलपुर गांव के ग्रामीण टांडा तहसील पहुंचे। यहां एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा गया कि आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान सिंचाई के लिए माइनर पर निर्भर हैं। लंबे समय से माइनर की साफ सफाई नहीं कराई जा सकी है। इससे इसमें पानी नहीं आ रहा।


माइनर की समुचित साफ सफाई कराकर उसमें पानी डाले जाने की मांग कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा सकी। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें फसल की सिंचाई करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक चपत लग रही है। कहा कि एक तो प्रतिकूल मौसम के चलते अच्छी उपज नहीं हो रही, उस पर से सिंचाई का भी संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने अविलंब माइनर की साफ सफाई कराकर उसमें पानी छोड़े जाने की मांग की। इस दौरान रामउजागिर, बृजेश, लक्ष्मीचंद्र, रामकरन, अशीष, लालजी, दिनेश, विवेक पटेल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें