फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविन्द सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा श्रद्घालु का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अयोध्या)। मकर संक्रांति के मौके पर गोविंद सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मंगलवार को भोर होने के साथ ही चहुंओर सिद्ध पुरुष गोविंद साहब के जयकारे गूंजने लगे। कड़ाके की ठंड पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी।
विज्ञापन



स्नान के साथ ही श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व परंपरा के साथ गोविंद मठ पर खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया और घर परिवार व समाज की खुशहाली के लिए दुआएं भी की। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बताया जाता है कि मकर संक्रांति स्नान के साथ ही माह भर चलने वाले गोविंद साहब मेले का समापन भी हो जाता है।


मकर संक्रांति के मौके पर एक बार फिर पूर्वांचल का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोविंद साहब आस्था का बड़ा गवाह बना। गोविंद साहब में जहां पहले से ही हजारों की संख्या में दुकानें व मेलार्थियों की आमद रफ्त करीब एक महीने से जारी है।
विज्ञापन



वहीं मंगलवार को खिचड़ी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। गोविंद दशमी के स्नान के साथ शुरू होने वाले इस एक माह के मेले का समापन संक्रांति के स्नान के साथ होता है। मंगलवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें