फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की मजबूती से भाजपा फतह करेगी मिशन 2019

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तरीय कमेटियों को सक्रिय और सुदृढ़ बनाने का काम करें। बूथ की मजबूती से ही भाजपा का मिशन 2019 पूरा होगा। उक्त बातें भाजपा मंडल जहांगीरगंज पश्चिमी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अवध प्रांत क्षेत्रीय मंत्री रामा मौर्य ने सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किया। कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें विकास के नाम पर मात्र घोषणाएं करती थीं, लेकिन साढ़े 4 साल के शासन में केंद्र सरकार ने भारत का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया है।


देश में आतंकवाद नक्सलवाद में भारी कमी आयी है। बिना किसी भेदभाव के सब लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। भाजपा ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के नारे के अनुसार काम किया है।
विज्ञापन


अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय व संचालन विनोद तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य दिवाकर ओझा, दशरथ यादव, श्याम नाथ शुक्ल, जनार्दन पांडेय, प्रदीप चौहान, रविंदर चौहान, महेंद्र वर्मा, राघव तिवारी व गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें