फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागों को लेकर धरने पर डटे भासपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के निकट चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कहा गया कि राजभर समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रामचरन ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजभर समाज का प्रयोग सिर्फ वोट के लिए किया जाता है। चुनाव के दौरान तो समाज के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के वायदे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बाद उनकी सुध नहीं ली जाती है।


कहा कि सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जब भी इसे लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इसके आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ सकी। रिपोर्ट लागू न होने से राजभर समाज का हित मारा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 29 दिसंबर को नया डाक टिकट जारी होने जा रहा है। इसे महाराज सुुहेलदेव राजभर के नाम से जारी किया जाए।
विज्ञापन



कहा कि राजा सुुहेलदेव का सम्मान बढ़ाने के लिए उनके नाम से टिकट जारी ही करना होगा। कहा गया कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ राजभर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिलाया जाए। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मागों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना समाप्त होने वाला नहीं है। इस दौरान अशोक राजभर, दिनश वर्मा, संजय, बाबूराम, आज्ञाराम, लक्ष्मी, विमला, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें