फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से अकबरपुर में नए लुक में नजर आएंगी सड़क की पटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में लगभग दो करोड़ की लागत से प्रमुख मार्गों की पटरियों का नया निर्माण किए जाने की तैयारी है। नगर में पहली बार पैदल चलने के लिए भी विशेष पथ पटरियों के किनारे तैयार होगा। इससे नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों को खासी गति मिलने की उम्मीद है। इसमें लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



फौव्वारा तिराहा आर्य समाज मंदिर से दीपक बूट हाउस तक लगभग 27 लाख की लागत से साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग ईंट लगेगी। शहजादपुर विजया बैंक से राज बैट्री हाउस तक यही कार्य लगभग 30 लाख रुपये में होगा, जबकि इसी क्षेत्र में एमडी इंटर प्राइजेज से यूनियन बैंक तक 33 लाख की लागत से सड़क के किनारे इंटरलॉक ईंट लगेगी। फौव्वारा तिराहा के निकट ग्रामीण बुनकर खादी सेवा समिति से यूपी साइकिल सर्विस तक 28 लाख की लागत तथा शहजादपुर न्यू सैनी इलेक्ट्रिक के निकट से ऋषभ फार्मा तक भी 28 लाख की लागत से इंटरलाकिंग ईंट लगाई जाएगी।


शहजादपुर गायत्री प्रिंटिंग स्टोर से साहू ऑटो मोबाइल तक लगभग 24 लाख की लागत से सड़क के किनारे की पटरी पर इंटरलॉकिंग ईंट लगाने का काम होगा। दोस्तपुर रोड पर विजय चौरसिया के घर से जकी खां के घर तक 10 लाख तथा यहीं महेंद्र राजभर के घर से काली चौरा तक लगभग 14 लाख की लागत से इंटरलाकिंग ईंट से मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन



ऐसे ही कई अन्य मार्गों के निर्माण की भी रूपरेखा तैयार की गई है। सड़क की पटरियों को इन स्थानों पर दुरुस्त किए जाने के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ज्यादातर जगहों पर पैदल चलने के लिए अलग से एक पथ का निर्माण भी इसी लागत राशि में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें