फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कक्ष में भिड़े चिकित्सक, काफी देर तक रहा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के आपरेशन कक्ष में दो चिकित्सक गुरुवार को आपस में भिड़ गए। ऑपरेशन करने को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद के बाद वे आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। हंगामे के बीच मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सकों ने दोनों को अलग किया। बाद में सीएमएस ने हस्तक्षेप कर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों का ऑपरेशन करने का अलग-अलग दिन निर्धारित है। गुरुवार को आर्थो सर्जन डॉ. प्रदीप गौतम के आपरेशन का दिन था। वह एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। डॉ. गौतम के मुताबिक इसी बीच नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. मुख्तार शेख एक मरीज को लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने डॉ. गौतम से कहा कि वे कुछ देर के लिए कक्ष को खाली कर दें, जिससे वह मरीज का ऑपरेशन कर सकें। डॉ. शेख के अनुसार मरीज आलापुर तहसील अंतर्गत रामनगर से आया हुआ था। जिला अस्पताल तक की दोबारा लंबी दौड़ उसे न लगानी पड़े, इसके लिए आज ही उसका ऑपरेशन करना उनका उद्देश्य था। बताते चलें कि डॉ. शेख के ऑपरेशन का समय शनिवार निर्धारित है। डॉ. गौतम ने इस बीच कहा कि एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा है, जबकि दो अन्य का उन्हें करना है। ऐसे में इसके बाद ही वे ओटी को खाली करेंगे।
बताया जाता है कि इस पर दोनों चिकित्सकों के बीच ऑपरेशन कक्ष में ही कहासुनी शुरू हो गई। एक-दूसरे को कक्ष से बाहर निकालने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। दोनों चिकित्सक ऐसा करते हुए कक्ष के बाहर आ गए। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। इर्दगिर्द के कक्षों में मौजूद चिकित्सक व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। दोनों एक-दूसरे को देख लेने और केस दर्ज कराने की बात कहते हुए अपने-अपने अपने कक्ष में चले गए। मामला पुलिस तक न पहुंचे, इस पर सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने दोनों चिकित्सकों को समझाकर मामला शांत कराया। सीएमएस ने बताया कि दोनों चिकित्सकों के बीच आपरेशन को लेकर कुछ बात हुई थी, जिसे समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें