फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बदहाल मिला शौचालय, बीईओ समेत तीन का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर के निरीक्षण में बुधवार को जिलाधिकारी ने शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब पाई। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी, ग्राम पंचायत व सहायक विकास अधिकारी तिवारीपुर का वेतन शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने तक वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी तिवारीपुर में खराब पड़े हैंडपंप को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश अधिशाषी अभियंता जलनिगम को दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर का औचक निरीक्षण किया। जायजे के दौरान शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब पाई। इस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेहरी, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी तिवारपुर को कड़ी फटकार लगाते हुए शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने तक वेतन रोके जाने की कार्रवाई की। विद्यालय में पंजीकृत 39 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 23 उपस्थित मिले। इस पर सहायक अध्यापिका को फटकार लगाते हुए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। इससे पहले जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी तिवारीपुर का जायजा लिया। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब मिला। अधिशाषी अभियंता जलनिगम को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को निर्देशित किया कि क्रिटिकल मद से तत्काल चार शौचालय का निर्माण विद्यालय में कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें