फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से लौट रहे लोगों से भरी नाव सरयू में पलटी, किशोर बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। मेले में भाग लेकर लौट रहे सात लोगों से भरी एक नाव कम्हरिया घाट में शुक्रवार दोपहर पलट गई। दो अलग-अलग परिवार के पुरुषों ने खुद को बचाते हुए चार बच्चों को भी बचा लिया, लेकिन एक किशोर पानी में बह गया। कई घंटे की तलाश के बाद भी बालक का पता नही चल सका। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी घाट पर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कम्हरिया गांव निवासी इब्राहिम (50) अपने पुत्र रजा (3), हिना (13) व जुना (9) तथा कम्हरिया निवासी सुशील पांडेय (22) अपने 12 वर्षीय भांजे अमन (12) व पुत्री अंशिका (7) के साथ शुक्रवार सुबह कम्हरिया घाट पार कर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गोरखपुर जिले में लगने वाले मेले में भाग लेने नाव से गए थे। इब्राहिम वहां लगने वाले मेले में शृंगार आदि का सामान बेचने, जबकि सुशील पूजन-अर्चन का कार्य करता है। अपराह्न बाद वे सभी नाव से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे अंबेडकरनगर सीमा में कम्हरिया घाट के निकट पहुंचे, तो इसी बीच बहाव अधिक होने से नाव अनियंत्रित हो गई। नाव खे रहे इब्राहिम ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पलट गई।
यह देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किनारे स्थित लोगों को लगा कि नाव पर मौजूद सभी लोग पानी में डूब जाएंगे। हालांकि इसी बीच इब्राहिम व सुशील ने न सिर्फ खुद को संभाला वरन रजा, हिना, जुना व अंशिका को अथक प्रयास कर बचा लिया। अमन का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी होने पर एसडीएम आलापुर भरताल सरोज, सीओ आरपी राय, नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति व एसओ राजेसुल्तानपुर अशोक कुमार सरोज भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने काफी तलाश की, लेकिन अमन का कुछ पता नहीं चल सका। विधायक आलापुर अनीता कमल, पूर्ण विधायक त्रिवेणीराम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि अंधेरा हो जाने के चलते तलाशी का कार्य रोक दिया गया है। शनिवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


पांच बहनों में इकलौता है अमन
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर निवासी हनुमान का पुत्र अमन एक दिन पहले ही कम्हरिया स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह अपने मामा सुशील के साथ मेला देखने नाव से गया था। अमन पांच बहनों में इकलौता है। चार बहन इससे बड़ी हैं, जबकि एक बहन इससे छोटी है। अमन के डूबने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी होने पर नगपुर से परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें