फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा गया कि आश्वासन के बाद भी किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों को इधर उधर का चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा। यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गनपति वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन को कई बार पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नही मिला। यदि इसी तरह किसानों को लेकर प्रशासन उदासीन रवैया अपनाएगा तो किसानों का हक उन्हें नही मिल पाएगा।

कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान आज तक नही हो पाया है, जबकि इस बारे में शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। भुगतान न होने से किसानों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इसी प्रकार धान खरीद का मामला है। क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से किसानों को औने पौने दामों पर अपनी उपज बिचौलियों को देने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यदि क्रय केंद्र नियमित धान की खरीद करते तो ये समस्या न आती। कहा कि किसानों के साथ हो रहा अन्याय किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए उन्हें लंबा संघर्ष भी करना पड़े तो वे सब पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौके पर बृजेश, भागीरथी, रश्मि श्रीवास्तव, बाल गोविंद, नन्हें लाल व गिरिधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें