फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने ईंट भट्ठा मजदूर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। साइकिल से घर जा रहे ईंट-भट्ठा मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकार के अनुसार झारखंड प्रांत के सेमरिया थाना अन्तर्गत कोरी गांव निवासी गुनाराम (55) इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह परिवार के साथ भट्ठा परिसर में ही बने कर्मचारी आवास में रहता था। शुक्रवार अपराह्न वह किसी कार्य से इल्तिफातगंज बाजार आया हुआ था। बताया जाता है कि आवश्यक कार्य निपटाने के बाद अपराह्न साइकिल से वह भट्ठा की तरफ लौट रहा था। जब वह अलनपुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ इब्राहिमपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें