फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म, पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दुराचार की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही पति की पिटाई का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महरुआ थाने में दर्ज कराए केस में 20 वर्षीय महिला ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब 9 बजे घर के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसरहवा निवासी सभाजीत निषाद वहां पहुंच गया और उसे बगल स्थित गन्ने के खेत में घसीट ले गया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया।

इस दौरान तीन अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, जो उसे शोर मचाने पर मारने-पीटने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच आवाज सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा तो चारों लोगों ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। वह दोनों किसी तरह से अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


मंगलवार को पति के साथ थाने पहुंचकर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभाजीत निषाद सहित तीन अन्य अज्ञात पर रेप व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें से एक पर दुष्कर्म, जबकि तीन पर मारपीट करने का आरोप है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें