फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल विद्युत आपूर्ति ने बढ़ाई 22 हजार आबादी की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर से सटे दो दर्जन गांवों में अनियमित विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि निर्धारित 18 घंटे के रोस्टर के सापेक्ष महज 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे करीब 22 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। पेयजल से लेकर अन्य सुविधाओं तक का टोटा पड़ जाता है। वहीं धान की फसल भी पानी के अभाव में चौपट हो रही है। बावजूद इसके पावर कार्पोरेशन ध्यान नही दे रहा है।
विज्ञापन

बरवां बैरमपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब दो दर्जन गांवों बैरमपुर, बरवा, गोविंदपुर, बहोरिकपुर व सिझौलिया के अलावा अन्य गांवों की आपूर्ति होती है। कुछ माह से उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को अनियमित कटौती का शिकार होना पड़ रहा है। बिजली आने व जाने का कोई समय निर्धारित नही है। ग्रामीणों की मानें तो निर्धारित रोस्टर 18 घंटे के सापेक्ष कुल 10 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर उठानी पड़ रही है। वहीं किसानों के ऊपर भी अनियमित काटौती का खासा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल 70 प्रतिशत तैयार हो चुकी धान की फसल को हफ्ते में कम से कम से दो बार पानी की जरूरत पड़ती है लेकिन नियमित आपूर्ति न होने से समुचित सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान रामसुरेश की मानें तो नियमित विद्युत आपूर्ति न होने से फसल की सिंचाई के लिए रात-रात भर जागना पड़ता है। इस बीच फसल की देखरेख में कोई भी कमी रह गई तो उपज काफी कम हो सकती है। किसान रामचंद्र ने बताया कि डीजल के दाम में आये दिन हो रही बेतहाशा वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। यदि पावर कार्पोरेशन की मनमानी ऐसे ही रही तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिखाई पड़ेगा। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें