फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किछौछा दरगाह के 632 वें उर्स मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह के 632वें उर्स मेले का आगाज गुरुवार को हुआ। अपर जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने मलंग गेट पर फीता काटकर मेले का भव्य शुभारंभ करते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मेले का आनंद उठाने का आह्वान किया। कहा कि दूर दराज से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। मेले में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। वहीं मेला इंतेजामिया कमेटी के अलावा नगर पंचायत प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इससे पहले इंतेजामिया कमेटी ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। गुुरुवार को शुरू हुए इस ऐतिहासिक उर्स मेले का समापन आगामी 11 अक्तूबर को विशेष रस्म अदा होने के बाद होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय गुरुवार को प्रसिद्ध दरगाह पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दरगाह के मलंग गेट पर फीता काटकर 632वें उर्स मेले का शुभारंभ किया। एडीएम ने कहा कि मेले में सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया गया है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से लोगों को मेले का आनंद उठाना चाहिए।
मेला शुभारंभ होने से पूर्व इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। मेराजुद्दीन ने कहा कि इंतेजामिया कमेटी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करेगी। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि मेले में पहुंचने वाले दुकानदारों व जायरीनों की सभी सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। बताया कि मेले का समापन आगामी 11 अक्तूबर को होगा। इस मौके पर सैय्यद फैजान अशरफ, सैय्यद नईम अशरफ, मोहम्मद शमीम, खादिम लल्लू, इमरान, वीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर नगर पंचायत प्रशासन ने भी मेले में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की है।
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक राय ने कहा कि मेले में आने वाली जायरीनों की तादाद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। बसखारी थानाध्यक्ष बेचू सिंह की देखरेख में मेले की सुरक्षा व्यवस्था है। मेला परिसर को 28 जोन में बांटा गया है। 16 सब इंस्पेक्टर, 150 पुलिसकर्मी व 20 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सिविल पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने या फिर जायरीनों के समक्ष दिक्कत पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें