फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ की लागत से जिले में बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के टीकमपारा में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से वृहद गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। करीब साढ़े पांच बीघा क्षेत्रफल में निर्मित होने वाले इस केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एक हजार पशुओं की क्षमता वाले इस केंद्र के निर्माण में आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जिला पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को शासन से प्राप्त हो गए हैं। एक सप्ताह में केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। केंद्र के निर्माण से लोगों को आवारा पशुओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

आवारा पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में वृहद गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया बीते दिनों लिया था। इसके तहत अंबेडकरनगर में कटेहरी ब्लॉक के टीकमपारा ग्राम पंचायत को चयनित किया गया।
विज्ञापन


साढ़े पांच बीघा क्षेत्रफल में निर्मित होने वाले केंद्र के लिए भूमि का चिन्हांकन कर उसका अधिग्रहण भी कर लिया गया। एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी शासन स्तर पर ही नामित कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की देखरेख में एक सप्ताह में केंद्र का निर्माण कार्य संस्था द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिला पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अखिलेश सिंह ने बताया कि इस केंद्र की क्षमता एक हजार पशुओं की होगी। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस केंद्र में न सिर्फ आवारा पशुओं के चारे की व्यवस्था होगी, बल्कि बीमार या फिर जख्मी पशुओं के इलाज की भी व्यवस्था होगी। कहा कि विषम परिस्थितियों में एक हजार पशुओं को रखा जाएगा, लेकिन सामान्य तौर पर 500 पशुओं की व्यवस्था होगी।

आवारा पशुओं से मिलेगी राहत
अकबरपुर के रामलाल यादव व अजय श्रीवास्तव ने कहा कि वृहद गौ संरक्षण केंद्र की स्थापना से नगरवासियों को आवारा पशुओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। कटेहरी के ओम सोनी व राहुल ने कहा कि आवारा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र के निर्माण से ऐसे पशुओं की जान भी बचाई जा सकेगी, जिनकी इलाज के अभाव में मौत हो रही थी।
विज्ञापन


एक सप्ताह में शुरू होगा निर्माण कार्य
एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से टीकमपारा में गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण होगा। एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
- अजीत कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें