अंबेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मौके पर मंगलवार को जिले में धूमधाम से मना। कलेक्ट्रेट में डीएम सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद किया। कहा कि हम सभी को ऐसे आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश व समाज के क्षेत्र में और बेहतर सहयोग करने का प्रयास करना चाहिए।
पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया। जिले के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में गांधी व शास्त्री के जन्मदिवस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला, और उनके आदर्शों से सीख लेने की सलाह दी। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकली, जिसने पारंपरिक मार्गों पर भ्रमण किया।
कलेक्ट्रेट में डीएम सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा गांधी जहां देश की एकता के सूत्रधार थे, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अदम्य साहस के परिचायक रहे। देश की बेहतरी में उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विकास भवन में सीडीओ उमेश नारायण पांडेय, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ अशोक कुमार, अकबरपुर तहसील में एसडीएम अभिषेक पाठक, कृषि भवन पर उपनिदेशक कृषि रामदत्त बागला, लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता एसके लाल ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा मंगलवार सुबह क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम से डीआईओएस विनोद सिंह व बीएसए अतुल कुमार सिंह की मौजूदगी में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, जो शहजादपुर स्थित लोहिया चौक तक गई। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी चलाया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम कोमल यादव ने तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार मंगलदेव शुक्ल की मौजूदगी में, कोतवाली परिसर में सीओ केके मिश्र, तहसील के अधिवक्ता संघ भवन पर संघ अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष रेहाना अंसारी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार, गांधी जयंती पर लखनपुर गांव में आयुष त्रिपाठी, रूपेश सिंह, अनिमेष सिंह व बृजेश कुमार ने स्वच्छता अभियान चलाया। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, विवेकानंद इंटर कॉलेज कटरिया में प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी, रामदुलारी बालिका संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य ब्रह्मानंद दूबे, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फत्तेपुर में एबीएसए केपी सिंह की मौजूदगी में जयंती मनी।
केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार, जनता इंटर कॉलेज उतरेथू में सांसद हरिओम पांडेय की मौजूदगी में गांधी व शास्त्री जयंती मनी। सांसद ने विद्यालय को शौचालय, वाटर टैंक व वाटर कूलर की सौगात भी दी। इसके अलावा सांसद ने रामलाल सिंह रामफेर इंटर कालेज सेवागंज में हिस्सा लिया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में एसडीएम भारत लाल सरोज, विकास खंड कार्यालय रामनगर में ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं बीडीओ वीरेंद्र कुमार, जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ वाईपी सिंह, जय बजरंग इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र सिंह, जय बजरंग बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रामबेलास यादव, सेंट जेवियर्स स्कूल बहरामपुर में एसडीएम भरतलाल सरोज, पं त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी में प्रधानाचार्य सुरेंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
श्रवण क्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसार, द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवकुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रदेश सचिव रामकुमार पाल के नेतृत्व में जयंती मनी।