फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर भाकियू ने कलेक्टेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों व आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि पेट्रो पदार्थों के दाम के साथ साथ खाद के दाम में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे जहां महंगाई में वृद्धि हो रही है, वहीं किसानों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


अध्यक्ष हजारी लाल ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। इनके दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे महंगाई चरम पर पहुंच गई। लगातार बढ़ती महंगाई ने आर्थिक रूप से कमजोर व मध्यम परिवार की कमर तोड़ दी है।

कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों खुद को किसानों का हितैषी होने का दावा बढ़ चढ़कर करती हैं, लेकिन उसे जमीनी हकीकत देने को कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाद के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे किसानों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किल खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के साथ ही खाद के दाम में कमीं की जाए। कहा कि छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को व्यापक नुकसान हो रहा है। छुट्टा जानवरों के लिए अलग चारागाह के निर्माण की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। कार्यालयों में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा गया कि संगठन आमजन व किसानों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहा है। आगे भी उसका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मो. कैफ, मुमताज, राजेश, अनीता, मीरा, राधिका, फूलबदन, रामजनम, अनुराग श्रीवास्तव, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें