फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर भिड़े सिपाही व होमगार्ड, मारपीट से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। मामूली बात को लेकर बसखारी बाजार में मंगलवार को दोपहर बहराइच जनपद में तैनात एक सिपाही व स्थानीय होमगार्ड में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों में चौराहे पर ही मारपीट होने लगी। इससे काफी देर तक हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन


बहराइच में तैनात एक सिपाही दोपहर में परिवारीजनों के साथ जीप से बसखारी होता हुआ आजमगढ़ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे बसखारी बाजार पहुंचे तो यहां जाम लगा हुआ था। यातायात सुचारु कराने में बसखारी थाने में तैनात होमगार्ड अशोक यादव लगा था। अशोक ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन को आगे बढ़ाता गया।

इस पर आरोप के मुताबिक होमगार्ड अशोक ने वाहन पर डंडा मार दिया। यह बात जीप में बैठे सिपाही मोहम्मद शकील को नागवार गुजरी। आरोप है कि उसने कुछ दूर आगे जाकर वाहन रोका और पैदल आकर अशोक से विरोध जताने लगा। आरोप है कि इस पर अशोक यादव ने अभद्रता करते हुए सादे कपड़ों में मौजूद सिपाही से अभद्रता शुरू कर दी। शकील भी होमगार्ड अशोक से भिड़ गया। बीच बाजार में दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अशोक के समर्थन में दो-तीन होमगार्ड वहां पहुंचे और उन लोगों ने मिलकर शकील को पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए शकील थाने की तरफ भागा। पीछे-पीछे अशोक व अन्य भी वहां पहुंचे। यहां शकील ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह फैजाबाद का मूल निवासी है और बहराइच में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

वह अपने परिवारीजनों के साथ जीप से आजमगढ़ जा रहा है। बाद में सिपाही शकील ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी बेचूसिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी एसपी विपिन कुमार मिश्र को दी गई। एसपी के निर्देश पर आरोपी अशोक यादव को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें