फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरा के साथ मुबारकपुर में निकली दधिकांधव उत्सव की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला दधिकांधव उत्सव बुधवार रात धूमधाम से मना। शोभायात्रा ने पूरी रात आस्था के साथ परंपरागत मार्गों पर कीर्तन-भजन के साथ भ्रमण किया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी। उत्सव में किसी प्रकार की खलल न पैदा हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया था।
विज्ञापन

योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सैकड़ों साल पुराने दधिकांधव उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीलाओं पर आधारित झांकियों को देखने के लिये नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। झांकियों का अवलोकन कर आनंद की अनुभूमि की। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। शोभायात्रा में श्रीगोपाल कलां मंडल, श्रीबाल कृष्ण दधिकांधव समिति पश्चिम अहिराना, श्रीकृष्ण दधिकांधव समिति मांझी टोला, श्रीबाल कृष्ण बाल सेवा समिति आदि की भव्य झांकियों के साथ साथ कीर्तन मंडलियों के भजन-कीर्तन, सोहर गीत आदि का लोगों ने रात भर आन्नद उठाया। श्रीगोपाल कला मंडल के तत्वावधान में निकली भगवान श्रीकृष्ण की झांकी काली मंदिर से निकली। पश्चिम अहिराना स्थित बाबा की कुटिया से होकर पंकज उपाध्याय, रज्जन शुक्ल, सुधाकर शुक्ल के घरों से होते हुए पंडित हरिश्चंद्र मिश्र के आवास पर पहुंची। पंडित प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की आरती कर अगुवानी किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अल्पाहार कराया। शोभायात्रा पूरब चुंगी घर पहुंची। सभी झांकियां कतारबद्ध होकर शोभायात्रा के रूप में भजन कीर्तन के साथ मुख्य मार्गों पर निकली। लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों का दर्शन कर आरती किया और प्रसाद वितरित किया।
शोभायात्रा में भाजपा नेता मनोज साहू, व्यापारी नेता पिन्टू जायसवाल, सभासद आशीष यादव,भाजपा नेता मनोज यादव, मदनलाल गुप्ता, सूर्या गुप्ता, सुनील मांझी, राममूरत गुप्ता आदि मौजूद रहे। मुबारकपुर बाजार में बने स्वागत मंच से विधायक संजू देवी व उनके प्रतिनिधि श्याम बाबू, भाजपा जिला मंत्री संतोष कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि के द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी समितियों का उत्साहवर्धन करते हुए अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र सौंपा। तहसील प्रशासन द्वारा स्वागत शिविर, पालिका प्रशासन द्वारा जनरेटरों के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राथमिक चिकित्सा के लिये चिकित्सकों की टीम लगायी गई थी। एसडीएम कोमल यादव, सीओ केके मिश्र, तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार मंगलदेव शुक्ल, कोतवाल रामलखन पटेल, कई प्लाटून पीएसी बल लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें