फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम प्रधान पद के लिए हुए कुल 11 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन ग्राम प्रधान के 4 पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत के दो पद के लिए तीन, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 23 पद के सापेक्ष मात्र 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार ग्राम प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 29 पद के सापेक्ष 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। 9 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच व 10 अगस्त को नाम वापसी तथा इसी दिन चुनाव चिंह का आवंटन होगा। यदि आवश्यक हुआ, तो 17 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 1 अगस्त को ग्राम प्रधान के 4, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2 व ग्राम पंचायत सदस्य के 23 पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। 3 अगस्त से 8 अगस्त तक नामांकन होना था। 7 अगस्त तक किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं हुआ। 8 अगस्त बुधवार को अंतिम दिन अलग अलग पद के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए जहांगीरगंज विकास खंड के रायपुर बेलवा डांडी में भानुमति पत्नी रामबहादुर सिंह व भीटी विकास खंड के बिलालपुर में रामावती पत्नी हरीराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जलालपुर विकास खंड के उपरौली में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल सात, जबकि रामनगर विकास खंड के बिड़हर खास में ग्राम प्रधान पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। इसमें जहांगीरगंज विकास खण्ड के सगहापुर में तारा पत्नी अजीत, जबकि भियांव विकास खंड के भियांव प्रथम में दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 23 पद के लिए मात्र 12 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र जमा किया। इसमें अकबरपुर विकास खंड में 9 पद के सापेक्ष 8 पद के लिए नामांकन हुआ। एक पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। भियांव विकास खंड में 4 पद के सापेक्ष एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। कटेहरी में 1 पद व भीटी विकास खंड में 9 पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं जमा किया। द्विवेदी ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी व इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटन होगा। यदि आवश्यक हुआ, तो 17 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें