फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में रस्सी से बंधा मिला मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अन्तर्गत भियांव दरगाह के निकट एक झाड़ी में मंगलवार रात झाड़ी में रस्सी से बंधे एक मासूम के पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दरगाह जियारत के लिए आई एक महिला दरगाह से कुछ दूर स्थित झाड़ी की तरफ गई, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। लगभग पांच वर्षीय एक बालक रस्सी से बंधा हुआ पड़ा हुआ था। महिला की सूचना पर दरगाह में मौजूद बड़ी संख्या में जायरीन वहां पहुंच गए। उन्होंने मासूम को रस्सी से छुड़ाया और दरगाह लेकर चले गए। उससे नाम पता जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन दहशत के चलते बालक कुछ बता नहीं सका। बालक कहां का है और उसे किसने बंधक बनाया, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही है। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय लोग भी जुट गए। इस बीच पहुंची पुलिस ने बालक को अभिरक्षा में ले लिया और थाने लेकर चली गई। कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। उनका पहला प्रयास बालक की पहचान करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें