फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को पिकअप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव के निकट मंगलवार दोपहर विद्यालय से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। 13 वर्षीय किशोर कक्षा 8 का छात्र था। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत दादूपुर गांव निवासी सनी (15) पुत्र रामशंकर उच्च प्राथमिक विद्यालय खानशाह सुलेमपुर में कक्षा आठ का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने पर वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह खपुरा गांव के निकट पहुंचा इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया।


इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इससे अकबरपुर आजमगढ़ मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन



हालांकि इस बीच सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें