फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का हाल जानने एकसाथ उतरी अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम की गुणवत्ता परखने के साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, साफ सफाई व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति समेत कुल 29 बिंदुओं की जांच करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की फौज शिक्षा विभाग के मैदान में उतरी। कुल 1873 विद्यालयों की वृहद जांच सोमवार सुबह से ही शुरू हो गई। बीएसए ने बताया कि मंगलवार तक रिपोर्ट को संकलित कर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में दशा व दिशा सुधारने को लेकर शासन ने आवश्यक कदम में तेजी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गत दिवस शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि 23 जुलाई को अभियान चलाकर एक साथ सभी परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया जाए। इसमें न सिर्फ एमडीएम, बल्कि विद्यालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति समेत 29 बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश पर सोमवार को विभिन्न विभागों की अलग-अलग टीमों ने परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया। इसमें न सिर्फ शिक्षा विभाग, बल्कि पंचायतीराज विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। जिला जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान, डीपीआरओ मयाशंकर मिश्र समेत कई अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया।
एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि डीआईओएस ने प्राथमिक विद्यालय इल्तिफातगंज, अलनपुर, अमीनपुर व उच्च प्राथमिक अमीनपुर का जायजा लिया। इसी प्रकार सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर, लक्ष्मनपुर, अवसानपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर का जायजा लिया। डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय बनगावा समेत इर्दगिर्द के आधा दर्जन विद्यालयों का जायजा लिया। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जिला प्रशासन को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें