फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चिकित्सक, नोटिस के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। फिजीशियन, बालरोग विशेषज्ञ व ईएनटी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। हालांकि कुछ देर बाद सभी चिकित्सक अपने अपने कक्ष में पहुंच गए। डीएम ने सीएमएस को अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में जगह जगह फैली गंदगी पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब जिलाधिकारी सुरेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ओपीडी में फिजीशियन, बालरोग विशेषज्ञ तथा नाक, कान व गला ओपीडी कक्ष के सामने मरीजों की लंबी लाइन मिली। जानकारी पर पता चला कि अभी तक संबंधित चिकित्सक ही अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि कुछ ही देर बाद सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में पहुंच गए। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने-अपने कक्ष में रहे। जिलाधिकारी ने परिसर से लेकर वार्ड तक जगह-जगह फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरजेंसी वार्ड की छत में जगह जगह हुई सीलन को दूर करने का निर्देश सीएमएस को दिया। उन्होंने एंटी रैबीज व एंटी स्नैक के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि फिजीशियन डॉ. मनोज शुक्ला नाइट ड्यूटी पर होने के चलते कुछ विलंब से पहुंचे। डॉ. प्रदीप अवकाश पर हैं, जबकि लैब टेक्नीशियन इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें