फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

740 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायत, 38 हुईं निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8
विज्ञापन



740 शिकायतों में सिर्फ 38 निस्तारित
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 740 फरियादियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इसके सापेक्ष मात्र 38 समस्याओं का ही निस्तारण हो सका।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग व बिक्री पर प्रतिबंध प्रदेश सरकार ने लगाया है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह एक सराहनीय कदम है। इसमें सभी को सहयोग करना होगा। कहा कि न तो वे स्वयं पॉलिथीन का प्रयोग करें और न ही दूसरों को करने दें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने आमजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन को भी सहयोग करना होगा। इस मौके पर 141 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 2 का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर तहसील परिसर में एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामशंकर की अध्यक्षता में 190 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ अमरबहादुर समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ उमेश नरायन पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 161 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 11 का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम हरीराम, तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार सत्यपाल आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम गिरिजेश त्यागी की मौजूदगी में कुल 121 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 3 का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ रामप्रवेश, तहसीलदार अवधेश चौहान, चकबंदी सीओ विनोद सिंह समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें