फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नौकरी से निकाले गए जिला अस्पताल के दैनिक कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए अस्पताल प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा गया कि आश्वासन के बावजूद उनको ड्यूटी पर नहीं बुलाया जा रहा है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

एक पखवारा पूर्व जिला अस्पताल में काम करने वाले वाले 37 दैनिक कर्मियों को यह कहते हुए हटा दिया गया था कि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही दैनिक कर्मचारी आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी प्रदर्शन करते हुए निकाले गए कर्मियों ने जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। संग्राम व सूबेदार पांडेय ने कहा कि बगैर किसी नोटिस के उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। अचानक नौकरी जाने से वे सभी बेरोजगार हो गए। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि नौकरी जाने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कहा गया कि गत दिवस जब उन्होंने डीएम व सीएमएस से मुलाकात की थी, तो दोनों अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही उन्हें वापस बुलाया जाएगा। आश्वासन के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अब्बास, बबिता देवी, रेखा, सुरजीत, बृजेश, रामउजागिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें