फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान बरतें सजगता : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवर यात्रा के दौरान पर्याप्त सजगता बरती जाए। छोटी से छोटी सूचना पर भी त्वरित एक्शन हो, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए। यह निर्देश डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान दिए। कांवर मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद कराए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि कांवरियों को जरूरी सुविधा जरूर मुहैया हो।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद ने पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में सावन में शुरू होने वाली कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिले में चल रही तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि पिछली घटनाओं का पूरी तरह संज्ञान रखते हुए उससे सबक लिया जाए। यह जरूर ध्यान रखा जाए कि छोटे-छोटे मामलों को नजरअंदाज कर देने से ही कई बार स्थितियां बिगड़ जाती हैं। यात्रा मार्ग पर दिन व रात सघन चौकसी करनेे के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि कांवरिए किसी ऐसे स्थान पर रात या दिन में विश्राम न करें, जहां से मार्ग दुर्घटना की संभावना होती हो। पुलिसकर्मी ऐसे स्थानों से कांवरियों को अनुशासित ढंग से उन स्थानों पर जाने के लिए कहेंगे, जहां पर उनके ठहरने का प्रबंध है।
डीआईजी ने कहा कि दिन व रात दोनों समय ड्यूटी में पूरी मुस्तैदी बरतनी होगी। उन तत्वों पर खास नजर रखनी होगी, जो बाहर से कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। यात्रा के दौरान संबंधित मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रखे जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। डीएम सुरेश कुमार ने जोर देकर कहा कि कांवरियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उनके इलाज आदि के प्रबंध के साथ ही मार्गों को भी दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में कांवर यात्रा को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तैयार कर ली गई है। इसका रिहर्सल भी कर लिया गया है। आम लोगों से भी लगातार जरूरी फीडबैक व सहयोग लिया जा रहा है। इस मौके पर एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास, एडीएम गिरिजेश त्यागी, एएसपी पश्चिमी ओपी सिंह समेत विभिन्न तहसीलों के सीओ तथा थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें