फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से ठप हुई 25 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बुधवार अपराह्न मूसलधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से सुल्तानपुर से महरुआ विद्युत उपकेंद्र तक विद्युत आपूर्ति करने वाले वाला हाईटेंशन तार क्षतिग्रस्त हो गया। नतीजा यह रहा कि इससे जुड़े लगभग एक दर्जन गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न से भीटी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ी। इससे तार क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। इस तार द्वारा सुल्तानपुर से महरुआ विद्युत उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। तार गिरने से इस उपकेंद्र से जुड़े समरसिंहपुर, समंथा, गोविंदापुर, चंदापुर, हरियाकला, रिउना, टेमा, तेजापुर, इटवा, बासूपुर समेत लगभग एक दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि लगभग 25 हजार की आबादी को विद्युत आपूर्ति से वंचित होना पड़ा। अधिशाषी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश के चलते बुधवार को उसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका। गुरुवार सुबह गड़बड़ी दूर कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें