फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 महादानियों ने रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदान दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन तत्वावधान में जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने को लेकर लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें न सिर्फ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी तमाम लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान में भाग लिया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने फीता काटकर किया। कहा कि रक्तदान महादान है। किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे में इस प्रकार का पुण्य कार्य सभी को बढ़ चढ़कर करना चाहिए। बाद में रक्तदान करने वाले 46 महादानियों को अमर उजाला टीम ने महादानियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने फीता काटकर किया। कहा कि अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। समाज के प्रति अमर उजाला द्वारा समय समय पर उठाए जाने वाले कदमों की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज को एक नई दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें