फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दिवंगत सैनिक का शव पहुंचने पर गांव में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। रांची में तैनात सेना के हवलदार की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद गुरुवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव भीटी के पिंगिरियावां के मजरा मैनेजर का पूरा पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सभी की आंखें नम हो गई। सिपाहियों द्वारा सलामी देने के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर किया गया।
विज्ञापन

भीटी थाना अंतर्गत पिंगिरियावां ग्राम पंचायत के मजरा मैनेजर का पूरा निवासी रामप्रताप (30) पुत्र राजमन की वर्ष 2005 में इंडियन आर्मी ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में सिपाही के पद पर तैनाती हुई थी। लगभग एक माह पूर्व उनका हवलदार के पद पर प्रमोशन मिला। मौजूदा समय में इनकी तैनाती रांची में थी। बताया जाता है कि गत बुधवार 21 मई को जब वह अपने साथियों के साथ ड्यूटी के बाद बाइक से आवास लौट रहा था, तो इसी बीच गड्ढे में बाइक जाने से झटका लगा, जिससे वह खाई में गिर गए। रामप्रताप को बाहर निकाला गया। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। छत्तीसगढ़ में व्यापार कर रहे उनके पिता राजमन सूचना पर अस्पताल पहुंचे और रामप्रताप को लेकर कोलकाता इलाज के लिए लेकर चले गए। गुरुवार सुबह रामप्रताप की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रेमलता बार बार बेहोश हो रही थी, तो मां का भी रो रोकर बुरा हाल था। बाद में पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कटेहरी विधायक व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, एसडीएम भीटी हरीराम, भीटी थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे। अंतिम संस्कार से पहले सिपाहियों की तरफ से सलामी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें